Electricity Crisis: 24 घंटे में महज 4 घंटे बिजली, गर्मी में लोगों का जीना हुआ मुश्किल; ओवरलोड से बढ़ी समस्या
Electricity Crisis in UP:फरिहा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इस दौरान भी कई बार ट्रिपिंग होने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। बिजली की आंख-मिचौनी के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहते हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र के सुराई, मैनपारपुर, लहबरिया, फरिहा सहित आसपास के गांवों को मोहम्मदपुर विद्युत उपखंड से बिजली आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कटौती का सिलसिला लगातार जारी है। दिन में लोग किसी तरह पेड़ों की छांव में समय बिताकर गर्मी से राहत पाने का प्रयास करते हैं, लेकिन रात में बिजली नहीं रहने से सोना मुश्किल हो गया है। उमस भरी गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।
#CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 19:16 IST
Electricity Crisis: 24 घंटे में महज 4 घंटे बिजली, गर्मी में लोगों का जीना हुआ मुश्किल; ओवरलोड से बढ़ी समस्या #CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
