Kaithal News: बिजली अदालत 20 को
कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कैथल के अधीक्षक अभियंता भूपिंद्र सिंह ने बताया कि 20 जुलाई में उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगी, जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। बिजली संबंधी समस्याओं जैसे गलत बिल, गलत रीडिंग, खराब मीटर जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ और एक्सईएन से मिलने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस बिजली अदालत के समक्ष रख सकते हैं। संवाद
#ElectricityCourtOnJuly20 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 06:03 IST
Read More:
Electricity court on July 20
Kaithal News: बिजली अदालत 20 को #ElectricityCourtOnJuly20 #VaranasiLiveNews
