Mandi News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने मांगा संशोधित वेतनमान का एरियर

हरदासपुरा में हुई बैठक में उठाए मुद्दे, जल्द हल करने की मांगआयकर रिटर्न 31 जुलाई से पहले भरें सभी साथी : दुनेरिया संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ शाखा चंबा की मासिक बैठक हरदासपुरा स्थित विश्रामगृह में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ सदस्य निक्कू राम दुनेरिया ने की। इस दौरान पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करने के साथ लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए संघ के वरिष्ठ उपप्रधान खेम सिंह नारियल ने सभी पेंशनर साथियों से 31 जुलाई से पहले अपना आयकर रिटर्न दाखिल करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार और बिजली बोर्ड प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक जनवरी 2016 से लागू संशोधित वेतनमान का एरियर 10 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान करने की मांग की।स्टेट बॉडी के उपप्रधान हरिंदर सिंह ने कहा कि सरकार ने 65 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को उनका समस्त बकाया एरियर जुलाई में जारी करने के आदेश दिए हैं लेकिन बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से आग्रह किया कि शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं जिससे बोर्ड के 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को भी जुलाई में इस सुविधा का लाभ मिल सके। बैठक में पेंशनरों की अन्य समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान लगभग 60 पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक की जानकारी संघ के महासचिव दलीप चौना ने दी।

#ElectricityBoardPensionersDemandArrearsOfRevisedPayScales. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 16:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: बिजली बोर्ड के पेंशनरों ने मांगा संशोधित वेतनमान का एरियर #ElectricityBoardPensionersDemandArrearsOfRevisedPayScales. #VaranasiLiveNews