Delhi NCR News: साइबर ठगी की रकम से भरवाए जा रहे थे बिजली के बिल, दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसीपूर्वी दिल्ली। पूर्व जिले की साइबर थाना पुलिस ने बिजली बिलों के भुगतान के जरिये नकदी में बदलने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फूल सिंह (30) और सुशील कुमार (40) के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का मुंबई ओर कर्नाटक के साइबर ठगों के जुड़े तार मिले हैं।जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि शकरपुर निवासी शैलेंद्र कुमार ने 14 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि खुद को आईजीएल अधिकारी बताने वाले साइबर ठगों ने उन्हें एक फर्जी एपीके ऐप इंस्टॉल करने के लिए कहा। ऐप इंस्टॉल करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 2,24,995 रुपये कट गए। मामले की जांच में पता चला कि ठगी की रकम में से 1,82,478 का भुगतान टीपीडीडीएल के एक बिजली बिल में किया गया था। तब निरीक्षक पवन यादव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जांच में सामने आया कि फूल सिंह लोगों से बिजली बिल जुटाकर सुशील कुमार को देता था। सुशील का संपर्क बिहार में बैठे एक अन्य आरोपी से था, जो साइबर ठगी की रकम से इन बिलों का भुगतान कराता था। बिल जमा होने के बाद नकद राशि इकट्ठा कर कमीशन काटने के बाद आगे भेज दी जाती थी। फूल सिंह को 5 प्रतिशत और सुशील कुमार को 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था।
#ElectricityBillsWereBeingPaidUsingProceedsFromCyberFraud;TwoArrested. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 20:58 IST
Delhi NCR News: साइबर ठगी की रकम से भरवाए जा रहे थे बिजली के बिल, दो गिरफ्तार #ElectricityBillsWereBeingPaidUsingProceedsFromCyberFraud;TwoArrested. #VaranasiLiveNews
