Kullu News: जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 16 को
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव अब 16 जुलाई को होगा। इस बारे में सभी सदस्यों को पत्र भेजकर सूचित किया गया है। इससे पहले छह जुलाई चुनाव के लिए बैठक रखी गई थी। कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया था। अब जिलावासियों की नजर 16 जुलाई की चुनाव प्रक्रिया पर टिकी है। 14 सदस्यों वाली जिला परिषद कुल्लू में भाजपा समर्थित नौ, कांग्रेस समर्थित चार और एक सदस्य बतौर आजाद जीते हैं। संख्या बल के आधार पर जिला परिषद कुल्लू का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा का बनना तय है, लेकिन भाजपा अभी तक सहमति नहीं बना पाई है। इसके लिए संगठन के भीतर मंथन चल रहा है। जिला पंचायत अधिकारी एवं जिला परिषद के सचिव डीआर ठाकुर ने कहा कि 16 जुलाई को जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि तय की है। संवाद
#ElectionOfZillaParishadPresident-VicePresidentOn16th #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:41 IST
Kullu News: जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 16 को #ElectionOfZillaParishadPresident-VicePresidentOn16th #VaranasiLiveNews
