Palwal News: कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल

पलवल।एनएच-19 पर कुशलीपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कैंटर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। मृतका की पहचान लोंगो देवी निवासी गढ़िया मोहल्ला होडल के रूप में हुई है। वहीं, घायल बाइक सवार राधाकृष्ण उर्फ काला और एक अन्य महिला इन्द्रा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, सिक्योरिटी एजेंट सि. भाटिया ने शिकायत दी थी। हादसा मंगलवार शाम छह बजे का है। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि कैंटर चालक सतीश निवासी गोडोता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। संवाद

#ElderlyWomanKilled #TwoInjuredAfterBeingHitByACanterTruck. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 15:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Palwal News: कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल #ElderlyWomanKilled #TwoInjuredAfterBeingHitByACanterTruck. #VaranasiLiveNews