Kushinagar News: बाजार से घर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौराहा खुर्द गांव के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से खेदन कुशवाहा (60) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। खैरटिया शीतलापुर के खेदन कुशवाहा (60) सोमवार की रात किसी कार्य से पकड़ियार बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय सौराहा खुर्द गांव के समीप किसी वाहन ने ठोकर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। बताया जाता है कि खेदन कुशवाहा का इकलौता पुत्र मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पुलिस दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
#KushinagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:27 IST
Kushinagar News: बाजार से घर लौट रहे वृद्ध की सड़क हादसे में मौत #KushinagarNews #VaranasiLiveNews
