बुजुर्ग की संदिग्ध माैत: हत्या की आशंका पर जांच के लिए पहुंची पुलिस; परिजन बोले- भैंस की टक्कर से गई जान
आगरा के पिनाहट थाना क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा में 90 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर हत्या की आशंका जताते हुए सूचना वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार मोहल्ला नयापुरा निवासी रामबाबू चुरारिया (90) रात में अपने घर के बाहर सो रहे थे। सुबह परिजनों ने उन्हें मृत अवस्था में पाया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। सोशल मीडिया पर हत्या की आशंका संबंधी पोस्ट वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने किसी भी प्रकार की हत्या या आपराधिक घटना से स्पष्ट इनकार करते हुए बताया कि वृद्ध की मौत रात में भैंस की टक्कर लगने से हुई है। उन्होंने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई कराने से भी मना कर दिया।
#CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 11:07 IST
बुजुर्ग की संदिग्ध माैत: हत्या की आशंका पर जांच के लिए पहुंची पुलिस; परिजन बोले- भैंस की टक्कर से गई जान #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews
