नागवार गुजरी मां के चरित्र पर टिप्पणी: बुआ को दी खौफनाक मौत, गर्दन पर चाकू से किए कई वार, हत्यारोपी गिरफ्तार
कोतवाली बिधूना ने मोहल्ला सूरजपुर गांव में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी मोहल्ले के भतीजे से चाकू और लूटे गए जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 27 मई को बिधूना थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सूरजपुर में एक बंद मकान के भीतर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष कुमारी का शव पड़ा हुआ है। मृतका का बेटा अपने परिवार के साथ विदिशा मध्य प्रदेश में रहता था और वृद्धा यहां घर पर अकेली रहती थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और एसपी अभिषेक भारती ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। मृतका के बेटे जैनेंद्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी। एसपी ने रविवार को हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि रविवार तड़के करीब दो बजे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी टीटू उर्फ आशीष निवासी मोहल्ला सूरजपुर कस्बा बिधूना को कमलपुर नहर पट्टी से गिरफ्तार कर लिया।
#CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #Crime #AuraiyaCrime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 16:48 IST
नागवार गुजरी मां के चरित्र पर टिप्पणी: बुआ को दी खौफनाक मौत, गर्दन पर चाकू से किए कई वार, हत्यारोपी गिरफ्तार #CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #Crime #AuraiyaCrime #VaranasiLiveNews
