Kotdwar News: लैंसडौन को नए सिरे से सजाने की कवायद शुरू

अनुपयोगी रक्षा संपत्तियों को आबाद करने की तैयारीलैंसडौन। छावनी नगर लैंसडौन को आकर्षक और व्यवस्थित रूप देने के लिए छावनी परिषद ने नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है। छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी की पहल पर क्षेत्र के भवनों की एकरूपता, दुकानों के फ्लेक्स बोर्ड और अनुपयोगी रक्षा संपत्तियों के इस्तेमाल की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में छावनी अध्यक्ष और मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज ने व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल व कैंट होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सलीम रहमान से वार्ता कर सहयोग मांगा।ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने बताया कि सिविल क्षेत्र की दुकानों और घरों की छतों को एकरूप करने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के अनुसार, छावनी अध्यक्ष ने व्यापारियों से दुकानों पर एक फ्लेक्स बोर्ड लगवाने का आग्रह किया है। सेना के अलकनंदा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों की दीवारों और दरवाजों को आकर्षक चित्रकारी से सजाया गया है। इनमें प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक दृश्यों को दर्शाया गया है। कॉम्प्लेक्स की छतों को भी एकरूप किया गया है।ब्रिगेडियर नेगी ने बताया कि रक्षा मंत्रालय की ऐसी संपत्तियां जो आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए लीज पर आवंटित की गई थीं लेकिन वर्तमान में उपयोग में नहीं है उन्हें आबाद करने की जरूरत है। मुख्य अधिशासी अधिकारी हर्षित राज ने बताया कि मामले में विधिक राय ली जा रही है और संबंधित संपत्तियों को चिन्हित कर छावनी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

#EffortsToRenovateLansdowneBegin #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 22, 2026, 13:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: लैंसडौन को नए सिरे से सजाने की कवायद शुरू #EffortsToRenovateLansdowneBegin #VaranasiLiveNews