Jammu News: 21 से बंद रहेंगे कश्मीर व विंटर जोन के सरकारी डिग्री कॉलेज

अमर उजाला ब्यूरोजम्मू। उच्च शिक्षा विभाग ने कश्मीर संभाग और जम्मू संभाग के विंटर जोन में आने वाले सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों में 21 जुलाई से दो अगस्त तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी कर सभी संबंधित कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं।आदेश के अनुसार कश्मीर संभाग के सभी सरकारी डिग्री कॉलेजों के साथ-साथ जम्मू संभाग के विंटर जोन में आने वाले सरकारी डिग्री कॉलेज 21 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रहेंगे। छुट्टियों के बाद कॉलेज तीन अगस्त से फिर खुलेंगे और नियमित शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश की प्रति सभी संबंधित कॉलेजों के प्राचार्यों, निदेशक कॉलेज शिक्षा और अन्य अधिकारियों को भेजते हुए इसका पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

#EducationNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education news



Jammu News: 21 से बंद रहेंगे कश्मीर व विंटर जोन के सरकारी डिग्री कॉलेज #EducationNews #VaranasiLiveNews