Jammu News: सितंबर-नवंबर में होगी पैरा मेडिकल असिस्टेंट समेत 15 पदों की ओएमआर परीक्षा

- जेकेएसएसबी ने जारी किया का संशोधित शेड्यूल, परीक्षा से सात दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड- अभ्यर्थियों को नियमित वेबसाइट पर नजर रखने की सलाहअमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कई पदों के लिए होने वाली ओएमआर आधारित लिखित परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नए कार्यक्रम के तहत सितंबर से नवंबर के बीच 15 पदों के लिए लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने पहले जारी परीक्षा कार्यक्रम की जगह नई तिथियां अधिसूचित करते हुए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार छह सितंबर को सीएसएसडी अटेंडेंट/नर्सिंग एड ग्रेड-3 की परीक्षा होगी। 10 सितंबर को बीसीजी तकनीशियन और पैरा मेडिकल असिस्टेंट, 15 सितंबर को बार्बर/ धोबी एवं जूनियर धोबी, 16 सितंबर को जूनियर एक्स-रे तकनीशियन, 20 सितंबर को महिला एमपीएचडब्ल्यू और पुरुष मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर, 24 सितंबर को जूनियर थिएटर तकनीशियन तथा 27 सितंबर को हेल्थ एजुकेटर की परीक्षा होगी। अक्तूबर में छह तारीख को जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर (एफडब्ल्यू), सात अक्तूबर को टेक्नीशियन ग्रेड-3 (लैब ग्रुप) और टेक्नीशियन ग्रेड-2 (मेडिकल ग्रुप), 11 अक्तूबर को ड्रेसर/ जूनियर फार्मासिस्ट, 14 अक्तूबर को जूनियर लैबोरेटरी तकनीशियन तथा 21 अक्तूबर को अटेंडेंट जनरल कैडर (एजीसी) ग्रेड-2 और बार्बर ग्रेड-3 की परीक्षा होगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों में ड्राइवर पद की परीक्षा 18 अक्तूबर और वित्त विभाग में अकाउंट्स असिस्टेंट की परीक्षा 15 नवंबर को निर्धारित की गई है।बोर्ड ने कहा है कि सभी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से सात दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी बदलाव, नई सूचना या अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।---

#EducationNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Education news



Jammu News: सितंबर-नवंबर में होगी पैरा मेडिकल असिस्टेंट समेत 15 पदों की ओएमआर परीक्षा #EducationNews #VaranasiLiveNews