शिक्षा विभाग का फैसला: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब दो वर्ष होगा एसएमसी का कार्यकाल, निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में गठित स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) का कार्यकाल अब तीन साल के बजाय दो साल होगा। सरकार ने एसएमसी के कार्यकाल में एक साल की कटौती करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद अब प्रत्येक दो साल में स्कूलों को नई एसएमसी मिलेगी। सरकार के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने भी इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। एसएमसी का गठन सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्कूलों के विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Chamba #SmcTenure #SchoolsSmc #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 02, 2026, 22:39 IST
शिक्षा विभाग का फैसला: हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब दो वर्ष होगा एसएमसी का कार्यकाल, निर्देश जारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Chamba #SmcTenure #SchoolsSmc #VaranasiLiveNews
