Ebola Outbreak: कांगो-यूगांडा के बाद अब फ्रांस में भी इबोला की पुष्टि, सामने आया पहला मामला

इबोला इन दिनों वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। कांगो और यूगांडा से फैला या संक्रमण दूसरे देशों के लिए भी चिंता का कारण बना हुआ है। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इबोला के मामलों की संख्या बढ़कर 1,048 हो गई है इसमें 267 लोगों की मौत भी शामिल हैं। रविवार तक के डेटा के हिसाब से 371 मरीज आइसोलेशन या हॉस्पिटल में भर्ती थे, जबकि 112 लोग ठीक हो गए थे। कुल मृत्यु दर 25.5 फीसदी था। कांगो और यूगांडा के बाद अब इबोला दूसरे देशों की ओर भी बढ़ता दिख रहा है। हालिया अपडेट के मुताबिक फ्रांस में इबोला का पहला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांगो में एक मानवीय मिशन से लौटे डॉक्टर के इस जानलेवा वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। फ्रांसीसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर को तुरंत एक खास आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया और अभी उनकी हालत स्थिर है। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो इबोला के बड़े प्रकोप से जूझ रहा है। इस प्रकोप की वजह से अब तक 1,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 250 से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

#HealthFitness #National #EbolaOutbreak2026 #EbolaLatestUpdates #FranceFirstEbolaCase #CongoEbolaOutbreak #इबोलावायरस2026 #इबोलाआउटब्रेक2026 #कांगोइबोलासंकट #फ्रांसमेंइबोलाकेस #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ebola Outbreak: कांगो-यूगांडा के बाद अब फ्रांस में भी इबोला की पुष्टि, सामने आया पहला मामला #HealthFitness #National #EbolaOutbreak2026 #EbolaLatestUpdates #FranceFirstEbolaCase #CongoEbolaOutbreak #इबोलावायरस2026 #इबोलाआउटब्रेक2026 #कांगोइबोलासंकट #फ्रांसमेंइबोलाकेस #VaranasiLiveNews