पूर्वी दिल्ली: प्रीत विहार के मॉल में पार्टी करने गई युवती से दुष्कर्म, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी प्रीत विहार के एक मॉल स्थित कैफे में साथ काम करते हैं। आठ कर्मचारी पार्टी के लिए एक कैफे पहुंचे थे। पीड़िता सुबह 5:45 बजे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने दो युवकों पर दुष्कर्म और अन्य साथियों पर मदद करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि तीन फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
#CityStates #DelhiNcr #Delhi #PreetVihar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 02:48 IST
पूर्वी दिल्ली: प्रीत विहार के मॉल में पार्टी करने गई युवती से दुष्कर्म, दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार #CityStates #DelhiNcr #Delhi #PreetVihar #VaranasiLiveNews
