दिवाली पर घर पहुंचने की राह आसान: आज से दौड़ेंगी एचआरटीसी की 266 अतिरिक्त बसें, इन शहरों से मिलेगी सुविधा
दिवाली पर अपनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने वाले हिमाचलियों के सफर को आसान बनाने के लिए एचआरटीसी ने कमर कस ली है। हिमाचल प्रदेश से बाहर नौकरी और पढ़ाई कर रहे लोगों को घर पहुंचाने के लिए निगम छह और सात नवंबर को 266 अतिरिक्त बसें दौड़ाएगा। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए चलने वाली इन बसों से यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने के लिए अतिरिक्त परिवहन सुविधा मिलेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर निगम मांग के आधार पर स्पेशल बसें भी उपलब्ध करवाएगा।निगम की ओर से छह नवंबर को 134 और सात नवंबर को 132 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Diwali2026 #HrtcDiwaliBuses #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 21:23 IST
दिवाली पर घर पहुंचने की राह आसान: आज से दौड़ेंगी एचआरटीसी की 266 अतिरिक्त बसें, इन शहरों से मिलेगी सुविधा #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Diwali2026 #HrtcDiwaliBuses #VaranasiLiveNews
