Earth Day 2026: इन पौधों को लगाकर बनाएं धरती को स्वर्ग जैसा, करें पृथ्वी की रक्षा

Best Plants For Earth:आज के समय में बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और घटती हरियाली पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन चुके हैं। ऐसे में अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस हमें अपनी धरती को बचाने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की याद दिलाता है। यह दिनएक मौका है, कुछ ऐसा करने का जिससे हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पृथ्वी मिल सके। पौधारोपणको पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल और प्रभावी तरीका माना जाता है। एक छोटा सा पौधा भी भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है। यही कारण है कि पृथ्वी दिवस पर दुनिया भर में लोग पेड़-पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपना योगदान देते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस पृथ्वी दिवसपर क्या खास किया जाए, तो ये लेख आपके काम का है। पहले जानिए किपृथ्वी दिवस कब है, इसका पौधारोपण से क्या संबंध है और कौन-कौन से पौधे लगाकर आप पर्यावरण को बेहतर बना सकते हैं। अर्थ डे कब है पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना और उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाना है। पौधारोपण और पृथ्वी दिवस का संबंध पृथ्वी दिवस का मुख्य संदेश प्रकृति को बचाना है। पौधारोपण इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि पेड़ न केवल ऑक्सीजन देते हैं बल्कि प्रदूषण को भी कम करते हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं। इन पौधों को लगाकर करें पर्यावरण संरक्षण अगर आप इस पृथ्वी दिवस पर पौधे लगाना चाहते हैं, तो कुछविकल्प सबसे बेहतर हैं। नीम का पौधा हवा को शुद्ध करता है। तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। पीपल अधिक ऑक्सीजन देने वाला पेड़ है। एलोवेराघर के अंदर भी लगाया जा सकता है। बरगद पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है। पौधे लगाने के फायदे पौधारोपण से प्रदूषण कम होता है। यह जलवायु को संतुलित रखने में भी मदद करता है। पौधे लगाकरजैव विविधता को बढ़ावा दिया जा सकता है। यह प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखता है। कैसे करें सही तरीके से पौधारोपण पौधे लगाने के लिए सही जगह, मिट्टी और पानी का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही, पौधे की नियमित देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है ताकि वह स्वस्थ रूप से बढ़ सके।

#Lifestyle #National #EarthDay2026 #EnvironmentProtection #Plants #GardeningTips #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Earth Day 2026: इन पौधों को लगाकर बनाएं धरती को स्वर्ग जैसा, करें पृथ्वी की रक्षा #Lifestyle #National #EarthDay2026 #EnvironmentProtection #Plants #GardeningTips #VaranasiLiveNews