Gorakhpur News: महिला के काम पर जाते ही बच्चे को उठा ले गया प्रेमी, हत्या कर नदी में फेंका
- पूछताछ में आरोपी ने कबूली वारदात, बाघागाड़ा में राप्ती नदी में तलाश रहा पुलिस दलगोरखपुर। मां के काम पर जाने के बाद कमरे में सो रहे पांच वर्षीय बच्चे को उसकी मां के साथ रह रहा प्रेमी कार से उठा ले गया। आरोप है कि बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी के किनारे उसकी हत्या करने के बाद शव नदी में फेंक दिया। बृहस्पतिवार सुबह बच्चे के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की तो मां के प्रेमी रितिक यादव पर शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस नदी में बच्चे की तलाश कर रही है।महराजगंज जिले की रहने वाली महिला की शादी करीब 10 वर्ष पहले सहजनवा इलाके में हुई थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा ननिहाल में रहता है जबकि पांच वर्षीय बच्चा मां के साथ था। दो वर्ष पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा चलने लगा। इसी दौरान महिला के संबंध अपने ससुराल में रहने वाले रितिक यादव से हो गए। दोनों शाहपुर इलाके में किराये के मकान में रहने लगे। बताया गया कि महिला और रितिक के बीच अक्सर विवाद होता था। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे महिला काम पर चली गई। बच्चा कमरे में सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान रितिक कार से पहुंचा और उसे उठाकर ले गया। इसके बाद बाघागाड़ा में वारदात को अंजाम दिया। बच्चे के लापता होने पर मां की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम आरोपी को लेकर नदी किनारे पहुंची। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर शव की तलाश की जा रही है।
#DuringQuestioning #TheAccusedConfessedToTheCrime;APoliceTeamIsConductingASearchInTheRaptiRiverAtBaghagara. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 03:02 IST
Gorakhpur News: महिला के काम पर जाते ही बच्चे को उठा ले गया प्रेमी, हत्या कर नदी में फेंका #DuringQuestioning #TheAccusedConfessedToTheCrime;APoliceTeamIsConductingASearchInTheRaptiRiverAtBaghagara. #VaranasiLiveNews
