Ayodhya News: अवैध खनन में डंपर और जेसीबी जब्त
गौराघाट। तारुन थाना क्षेत्र के गयासपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर रविवार रात बीकापुर तहसील प्रशासन ने छापा मारा। इस दौरान मौके से एक डंपर और एक जेसीबी जब्त की गई। नायब तहसीलदार राम खेलावन के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि डंपर और जेसीबी को गयासपुर पुलिस चौकी पर खड़ा कराया गया है और आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे। बताया कि खनन विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। जब्त वाहनों को सीज करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार ने चेताया है कि अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
#DumperTrucksAndJCBsSeizedInIllegalMiningOperation #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 18:05 IST
Ayodhya News: अवैध खनन में डंपर और जेसीबी जब्त #DumperTrucksAndJCBsSeizedInIllegalMiningOperation #VaranasiLiveNews
