Gurugram News: बारिश से स्कूलों में कम आए छात्र
गुरुग्राम। गुरुग्राम। शहर में लगातार हो रही बारिश का असर बुधवार को स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति पर भी देखने को मिली। सरकारी और निजी स्कूलों में सामान्य दिनों की मुकाबले में कम बच्चे पहुंचे। सुबह से हो रही बारिश, कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण अभिभावकों ने छोटे बच्चों को घर पर ही रखना बेहतर समझा। स्कूल प्रशासन ने बताया कि निर्धारित समय के अनुसार सभी कक्षाएं संचालित की गई। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताए जाने के कारण अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क नजर आए। संवाद
#DueToRain #LessStudentsCameToSchools #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 19:57 IST
Gurugram News: बारिश से स्कूलों में कम आए छात्र #DueToRain #LessStudentsCameToSchools #VaranasiLiveNews
