Noida News: छत की बालकनी से गिरकर युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव में किराये के मकान की छत की बालकनी से गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक करीब 15 दिन पहले ही यहां रहने आया था। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शिवम (28) निवासी गांव बखरिया थाना पिहानी जिला हरदोई के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कुलेसरा गांव में किराये के मकान में रह रहा था। शनिवार को जिला चिकित्सालय से मेमो के माध्यम से पुलिस को युवक के मृत अवस्था में भर्ती होने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शिवम रात में सोने के लिए मकान की छत की बालकनी पर गया था। इसी दौरान वह छत से नीचे गिर गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार सिंह का कहना है कि घटना के वक्त युवक ने शराब पी रखी थी। मामले में परिजन ने कोई शिकायत नहीं दी है। ब्यूरो
#Gdfs #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 19:06 IST
Noida News: छत की बालकनी से गिरकर युवक की मौत #Gdfs #VaranasiLiveNews
