सतलुज नदी से ड्रग्स सप्लाई: पाकिस्तान के नशा तस्कर इस तरह भारत पहुंचाते हैं खेप, बरसात में हो जाते हैं एक्टिव

भारत और पाकिस्तान के बीच बहने वाला सतलुज दरिया, बारिश के मौसम में दोनों देशों के तस्करों के लिए तस्करी का एक प्रमुख जरिया बन गया है। दरिया में जलस्तर बढ़ने और पानी के तेज बहाव के साथ ही तस्कर अधिक सक्रिय हो जाते हैं, और इसी दौरान पाकिस्तान से हेरोइन और असलहे की खेप दरिया के रास्ते भारत पहुंचाने की कोशिशें तेज हो जाती हैं। तेज बहाव तस्करों के लिए सुरक्षा कवच खुफिया सूत्रों के अनुसार, पानी का तेज बहाव और दरिया का विस्तृत क्षेत्र तस्करों के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है, जिससे उनके पकड़े जाने का खतरा काफी कम हो जाता है। हाल ही में, ब्लॉक ममदोट के गांव गजनी वाला के पास पाकिस्तान से हेरोइन के 46 पैकेट और तीन पैकेट आइस ड्रग बरामद किए गए थे। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई काउंटर इंटेलिजेंस और बीएसएफ ने संयुक्त रूप से की थी।

#CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #SutlejRiver #DrugsSmugglingInSutlej #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 16:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सतलुज नदी से ड्रग्स सप्लाई: पाकिस्तान के नशा तस्कर इस तरह भारत पहुंचाते हैं खेप, बरसात में हो जाते हैं एक्टिव #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #SutlejRiver #DrugsSmugglingInSutlej #VaranasiLiveNews