Gorakhpur News: जाम में कार टकराने पर चालक से मारपीट, मोबाइल छीनने की कोशिश

- बाघागाड़ा में चार लोगों पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने गीडा थाने में दी तहरीर पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा मुख्य मार्ग पर बुधवार रात जाम में कार टकराने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरी कार में सवार चार लोगों ने चालक के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को गीडा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।खजनी थाना क्षेत्र के चकनकदह गांव निवासी प्रभात त्रिपाठी बुधवार रात करीब 10 बजे कार से उनवल से गोरखपुर लौट रहे थे। बाघागाड़ा रोड पर शिव शक्ति लॉन के पास जाम के कारण उनकी कार खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आई कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। प्रभात के मुताबिक, वह कार से उतरकर चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह देने लगे तो उसने दोबारा उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आगे जाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरे चार लोगों ने उनके साथ थप्पड़ों से मारपीट की और मोबाइल छीनने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप किया।गीडा थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

#DriverAssaultedAndAttemptMadeToSnatchHisMobilePhoneFollowingACollisionInATrafficJam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 03:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: जाम में कार टकराने पर चालक से मारपीट, मोबाइल छीनने की कोशिश #DriverAssaultedAndAttemptMadeToSnatchHisMobilePhoneFollowingACollisionInATrafficJam #VaranasiLiveNews