Firozabad News: बिजली कटौती से पेयजल संकट, शाम को आधे घंटे ही मिला पानी

एसपीएस पर मशीनों की मरम्मत तेज फिरोजाबाद। आसफाबाद फीडर से बिजली आपूर्ति में लगे कट के कारण बुधवार को सैलई स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) पांच घंटे बंद रहा। इस सप्ताह दूसरी बार हुई इस कटौती से शाम की पाली में जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई और घरों में महज 20 से 30 मिनट ही पानी मिल सका। एक्सईएन सतीश कुमार ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल टंकियां नहीं भर सकीं, जिससे संकट खड़ा हुआ। दूसरी ओर वर्षा पूर्व शहर में जलभराव रोकने के लिए सीवेज पंपिंग स्टेशनों (एसपीएस) पर खराब मशीनों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जलकल विभाग ने सुहागनगर, मालवीय नगर, दीदामई और हिमांयुपुर के स्टेशनों पर जांच तेज कर दी है। महाप्रबंधक जलकल संजीव कुमार के मुताबिक, मशीनों को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि बरसात के दौरान गंदे पानी की त्वरित निकासी सुनिश्चित हो सके और सड़कों पर जलभराव न हो। संवाद

#DrinkingWaterCrisisDueToPowerCut #WaterWasAvailableOnlyForHalfAnHourInTheEvening #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 15:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Firozabad News: बिजली कटौती से पेयजल संकट, शाम को आधे घंटे ही मिला पानी #DrinkingWaterCrisisDueToPowerCut #WaterWasAvailableOnlyForHalfAnHourInTheEvening #VaranasiLiveNews