Pauri News: बस स्टैंड पर पेयजल संकट, यात्री परेशान

देवप्रयाग। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव में तीर्थ यात्रियों को पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी बिनोद टोडरिया ने बस स्टैंड पर पेयजल व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी टिहरी को ज्ञापन भेजा।ज्ञापन में टोडरिया ने कहा कि देवप्रयाग संगम नगरी होने के कारण यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं लेकिन बस स्टैंड पर पानी की उचित सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी कई बार जल संस्थान को सूचित किया गया लेकिन विभाग मौन साधे बैठा है। एक ओर सरकार यात्रा व्यवस्थाओं के बड़े दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। उन्होंने प्रशासन से जल्द वाटर कूलर और टैंक स्थापित करने की मांग की है। संवाद

#DrinkingWaterCrisisAtBusStand #PassengersUpset #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: बस स्टैंड पर पेयजल संकट, यात्री परेशान #DrinkingWaterCrisisAtBusStand #PassengersUpset #VaranasiLiveNews