Pauri News: डॉ. महेशानंद को स्थानांतरण पर दी विदाई

फोटोश्रीनगर। हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद् चैरिटेबल ट्रस्ट श्रीनगर के सक्रिय सदस्य एवं साहित्यकार डॉ. महेशानंद नौडियाल के स्थानांतरण पर उन्हें विदाई दी गई। हाल ही में उनका स्थानांतरण ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय, देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) से डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार हुआ है। इस अवसर पर परिषद् की ओर से डॉ. नौडियाल को शॉल ओढ़ाकर, बैज, माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रो. उमा मैठाणी, वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा, कृष्णानंद मैठाणी, प्रो. संपूर्ण सिंह रावत, डॉ. प्रकाश चमोली, वीरेंद्र रतूड़ी, जयकृष्ण पैन्यूली, डॉ. दीपक द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद

#Dr.MaheshanandBidFarewellUponHisTransfer. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: डॉ. महेशानंद को स्थानांतरण पर दी विदाई #Dr.MaheshanandBidFarewellUponHisTransfer. #VaranasiLiveNews