Meerut News: डॉ. लक्ष्मीकांत जापान व अरुण गोविल स्विट्जरलैंड संसदीय मैत्री समूह में शामिल
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत-जापान संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया है। इसी तरह भाजपा सांसद अरुण गोविल को भारत-स्विट्जरलैंड संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया है। ये नियुक्तियां 18वीं लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने तक रहेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, नरेश गुर्जर, अक्षित त्यागी, गालव त्यागी, रोबिन गुर्जर, प्रवीण भड़ाना, रेनू जोगी, मीनल गौतम, अंशुल गुप्ता सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
#Dr.LaxmikantJapanAndArunGovilIncludedInSwitzerlandParliamentaryFriendshipGroup #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:26 IST
Meerut News: डॉ. लक्ष्मीकांत जापान व अरुण गोविल स्विट्जरलैंड संसदीय मैत्री समूह में शामिल #Dr.LaxmikantJapanAndArunGovilIncludedInSwitzerlandParliamentaryFriendshipGroup #VaranasiLiveNews
