Agra News: निशानेबाजी में डॉ. हिमालय ने दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिमालय सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल (केएसएसएम) शूटिंग चैंपियनशिप में नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में 28 अप्रैल से 14 मई तक हो रही इस प्रतियोगिता में देश के एलीट और ओलंपियन स्तर के निशानेबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय रैंकिंग तय होती है। ऐसे बड़े मंच पर पहली बार उतरते हुए डॉ. हिमालय सिंह ने 600 में 556 अंक हासिल किए। वह भारतीय टीम ट्रायल के लिए निर्धारित 560 अंकों में केवल चार अंक पीछे रह गए। उन्होंने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए आवश्यक 550 अंकों की पात्रता सफलतापूर्वक हासिल कर ली। उन्होंने लगातार दूसरी बार नेशनल चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की है। डॉ. हिमालय सिंह का कहना है कि दबाव में प्रदर्शन करने का अनुभव आगे की तैयारी में मदद करेगा।

#Dr.HimalayaMadeItToTheNationalCompetitionInShootingForTheSecondTime. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 17, 2026, 02:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: निशानेबाजी में डॉ. हिमालय ने दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह #Dr.HimalayaMadeItToTheNationalCompetitionInShootingForTheSecondTime. #VaranasiLiveNews