MLC Election: डॉ.आमौरिया होंगे शर्मा गुट के एमएलसी प्रत्याशी, लखनऊ की प्रदेश स्तरीय बैठक में हुई घोषणा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) ने आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव के लिए डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया को प्रत्याशी घोषित किया है। लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की आंतरिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत यह घोषणा की गई। डॉ.आमौरिया हाथरस के रामबाग इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी और प्रदेश महामंत्री नरेंद्र सिंह ने अलीगढ़ मंडल के मंडलीय अध्यक्ष डॉ. आमौरिया के नाम की घोषणा की। पदाधिकारियों ने उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय नेतृत्व और शिक्षक हितों के प्रति समर्पण पर विश्वास जताते हुए चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रत्याशी घोषित होने के बाद पदाधिकारियों और शिक्षकों ने डॉ. आमौरिया का स्वागत किया। साथ ही चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने और उन्हें विजय दिलाने का संकल्प लिया। हाथरस जिलाध्यक्ष चौ. रणबीर सिंह, जिला मंत्री ठा. चंद्रवीर सिंह और संगठन संयोजक रामचरण सिंह 'वकील साहब' समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग और समर्थन का भरोसा दिया। बैठक में संगठन की एकजुटता और शिक्षक हितों की रक्षा पर जोर देते हुए प्रभावी रणनीति के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया गया।
#CityStates #Hathras #UttarPradesh #MlcCandidate #SharmaGut #Dr.DilipKumarAamoriya #HathrasNews #MlcElection #ShriRamBaghInterCollegeHathras #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:40 IST
MLC Election: डॉ.आमौरिया होंगे शर्मा गुट के एमएलसी प्रत्याशी, लखनऊ की प्रदेश स्तरीय बैठक में हुई घोषणा #CityStates #Hathras #UttarPradesh #MlcCandidate #SharmaGut #Dr.DilipKumarAamoriya #HathrasNews #MlcElection #ShriRamBaghInterCollegeHathras #VaranasiLiveNews
