Sonipat News: शोक संतप्त विरमानी परिवार से मिले डॉ. अजय सिंह चौटाला, दी श्रद्धांजलि
गोहाना। जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी की सास एवं पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी की माता सत्या देवी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। डॉ. चौटाला ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत दुखद क्षण होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों का ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव साथ रहने का भरोसा भी दिया। उनके आगमन पर परिवार के सदस्यों और उपस्थित लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।
#Dr.AjaySinghChautalaMetTheBereavedVirmaniFamilyAndPaidHisTributes. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 20:34 IST
Sonipat News: शोक संतप्त विरमानी परिवार से मिले डॉ. अजय सिंह चौटाला, दी श्रद्धांजलि #Dr.AjaySinghChautalaMetTheBereavedVirmaniFamilyAndPaidHisTributes. #VaranasiLiveNews
