डीपीएल : बारिश से प्रभावित मैच में आउटर दिल्ली 39 रन से जीता
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग में बारिश से घटकर 10 ओवर के हुए मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज को 39 रन से हरा दिया। यजस शर्मा ने 29 गेंदों में नाबाद 64 रन और नवदीप सैनी दो ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट की शानदार पारी व गेंदबाजी के दम पर टीम ने जीत दर्ज की।आउटर दिल्ली ने 10 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में साउथ दिल्ली 93 रन पर सिमट गई। एकांश डोबाल ने 35 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही टीम बिखर गई।मैच के बाद नवदीप सैनी ने जीत का श्रेय सही रणनीति व उसके क्रियान्वयन को दिया। उन्होंने यजस शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वह लगातार शानदार फॉर्म में हैं। संवाद
#DPL:OuterDelhiWinsBy39RunsInRain-affectedMatch #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 19:33 IST
डीपीएल : बारिश से प्रभावित मैच में आउटर दिल्ली 39 रन से जीता #DPL:OuterDelhiWinsBy39RunsInRain-affectedMatch #VaranasiLiveNews
