जमीन विवाद में डबल मर्डर: गुरदासपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई और भाभी को मारी गोली, आरोपी खुद पहुंचा थाने

गुरदासपुर के थाना काहनूवान में पड़ते गांव नैनेकोट में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने भाई व भाभी को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी खुद ही थाना काहनूवान में पेश हो गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी का दावा है कि उन्होंने आरोपी को खुद काबू किया है। पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गांव नैनेकोट निवासी अजायब सिंह, अमरजीत सिंह और तरसेम सिंह तीनों पुत्र हरभजन सिंह पहले टाटा नगर जमशेदपुर में रहते थे। अजायब सिंह और अमरजीत सिंह करीब दो साल पहले वापस अपने गांव नैनेकोट में आ गए थे और खेतीबाड़ी का काम करते थे। जबकि तीसरा भाई तरसेम सिंह अभी टाटा नगर में ही है। दोनों भाईयों में पिछले कुछ समय से गांव में स्थित नौ एकड़ जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था। मंगलवार की देर शाम करीब आठ-साढ़े आठ बजे अजायब सिंह अपनी पत्नी कमल कौर के साथ गांव में ही सैर कर रहा था। कुछ देर बाद कमल कौर अपने घर आ गई। इसी बीच अमरजीत सिंह अपने भाई अजायब सिंह के पास पहुंच गया। जहां पर फिर से दोनों में कोई विवाद हुआ और अमरजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई को गोली मार दी। इसके बाद अमरजीत अजायब सिंह के घर पहुंचा और उसकी पत्नी को भी गोलियां मार दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी थाना काहनूवान में पहुंच गया और सारी घटना बता दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर तुरंत कार्रवाई शुरू की। घटना स्थल पर पहुंचे डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

#Crime #Punjab #Murder #LandDispute #GurdaspurCrime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 14:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जमीन विवाद में डबल मर्डर: गुरदासपुर में लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई और भाभी को मारी गोली, आरोपी खुद पहुंचा थाने #Crime #Punjab #Murder #LandDispute #GurdaspurCrime #VaranasiLiveNews