काम की बात: काशी में घरेलू पीएनजी और सीएनजी के दाम घटे, यहां जानें- कितनी हुई कीमत

गेल ने काशी में सीएनजी, पीएनजी की कीमत में कमी की है। नई दरें बृहस्पतिवार से प्रभावी होंगी। घरेलू पीएनजी में ढाई रुपये और सीएनजी में एक रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। इसका फायदा एक लाख से ज्यादा कनेक्शनधारकों को मिलेगा। गेल के उपमहाप्रबंधक प्रवीण गौतम ने बताया कि गैस आपूर्ति के लिए बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है। इनमें से 46,000 से ज्यादा घरों में गैस की आपूर्ति की जा रही है। घरेलू पीएनजी कीमत में कमी से ग्राहकों के लिए गैस और भी सस्ती हो जाएगी। इस समय सीएनजी के 37 स्टेशन हैं। इनमें नमो घाट और रविदास घाट पर दो फ्लोटिंग सीएनजी स्टेशन भी शामिल हैं। 37,500 से ज्यादा वाहनों में सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है। इनमें करीब 15,000 कार और 22000 ऑटो रिक्शा, लगभग 500 बस, ट्रक और सीएनजी बाइक भी शामिल हैं। गेल के अधिकारी ने बताया कि पहले पीएनजी की कीमत 52.47 रुपये प्रति एससीएम थी, जो कम होकर 49.97 हो गई है। सीएनजी की कीमत 86.67 रुपये प्रतिकिलोग्राम थी, जो अब 85.67 हो गई। वाणिज्यिक पीएनजी (जैसे रेस्तरां होटल आदि) 64.69 रुपये प्रति एससीएम से 5.40 रुपये कम होकर अब 59.29 प्रति एससीएम मिलने लगेगी।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 05, 2025, 14:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काम की बात: काशी में घरेलू पीएनजी और सीएनजी के दाम घटे, यहां जानें- कितनी हुई कीमत #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews