Jaipur: घर से 50 लाख के सोने-डायमंड के गहने चोरी, काम करने वाली महिला ने पति के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

जयपुर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने और डायमंड के आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात के आरोप में पति-पत्नी विकास कुमार मीणा और मोनिका मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए लाखों रुपये के कीमती आभूषण भी आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं। 50 लाख रुपये की कीमत के आभूषण बताए गए थे पुलिस के मुताबिक, ऑफिसर्स कैंपस, सिरसी रोड, वैशाली नगर निवासी उमेश कुमार शर्मा ने 6 अगस्त 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवादी ने बताया कि उनकी पत्नी पारिवारिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रही थीं। अलमारी खोलकर आभूषण निकालने पर पता चला कि उसमें रखे सोने के जेवरात और 8 हजार रुपये गायब थे। चोरी हुए सोने और डायमंड के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई। मामले में मुकदमा नंबर 327/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जयपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त प्रशान्त किरण के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन, सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली नगर अनिल कुमार शर्मा के सुपरविजन और थाना प्रभारी अरविन्द सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के साथ अन्य संभावित स्थानों पर लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा मानवीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई। ये भी पढ़ें-झालावाड़ में बारिश का कहर:टापू बना स्कूल, पानी के बीच फंसी 80 छात्रों की सांसें; बच्चों को सुरक्षित निकाला पति विकास मीणा ने चोरी के आभूषणों को बेचा पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को विकास मीणा और उसकी पत्नी मोनिका मीणा को डिटेन कर पूछताछ की गई। जांच में सामने आया कि परिवादी के घर पर काम करने वाली मोनिका मीणा ने कथित तौर पर अलमारी से आभूषण चोरी किए। इसके बाद उसके पति विकास मीणा ने चोरी के आभूषणों को बेच दिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार मीणा (19), निवासी बूंदी, हाल निवासी बुनकर कॉलोनी, खातीपुरा और मोनिका मीणा (20), निवासी टोंक, हाल निवासी बुनकर कॉलोनी, खातीपुरा के रूप में हुई है।

#CityStates #Crime #Jaipur #Rajasthan #Jaipurpolice #Vaishalinagar #Jewellerytheft #Goldjewellery #Diamondjewellery #Crimenews #Rajasthanpolice #Theftcase #Arrest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 16:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jaipur: घर से 50 लाख के सोने-डायमंड के गहने चोरी, काम करने वाली महिला ने पति के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम #CityStates #Crime #Jaipur #Rajasthan #Jaipurpolice #Vaishalinagar #Jewellerytheft #Goldjewellery #Diamondjewellery #Crimenews #Rajasthanpolice #Theftcase #Arrest #VaranasiLiveNews