Lakhimpur Kheri: शहर में आवारा कुत्ते ने 100 लोगों का काटा, नगर पालिका की टीम ने पकड़ा; देखें वीडियो
लखीमपुर खीरी में शहर के काशी नगर मोहल्ले में करीब 100 लोगों को काट चुका लावारिस कुत्ता बृहस्पतिवार को पकड़ा गया। उधर, मितौली इलाके में एक लावारिस कुत्ते ने दो दिनों में 19 लोगों को घायल कर दिया। इन घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने उस कुत्ते को मार डाला। शहर के काशी नगर मोहल्ले से नगर पालिका परिषद को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि कुत्ते के डर से छोटे बच्चे गलियों में खेल नहीं पाते थे और काम करने वाले लोग अपने काम पर नहीं जा पाते थे। इन्हीं शिकायतों के बाद नगर पालिका परिषद लखीमपुर के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते को पकड़ा। इससे मोहल्ला वासियों ने राहत की सांस ली। मितौली इलाके में बुजुर्ग महिला पर किया हमला मितौली इलाके में लावारिस कुत्ते के हमले से जलालपुर गांव की 70 वर्षीय किशोरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुत्ते ने उनके शरीर से कई जगह का मांस नोच लिया। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके भतीजे मायाप्रसाद ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर है।
#CityStates #LakhimpurKheri #UttarPradesh #DogsAttack #Dogs #StreetDog #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 14:49 IST
Lakhimpur Kheri: शहर में आवारा कुत्ते ने 100 लोगों का काटा, नगर पालिका की टीम ने पकड़ा; देखें वीडियो #CityStates #LakhimpurKheri #UttarPradesh #DogsAttack #Dogs #StreetDog #VaranasiLiveNews
