Cough Syrup: प्रिस्क्रिप्शन नहीं तो कफ सिरप नहीं, जानिए सरकार के फैसले को लेकर क्या है डॉक्टरों की राय

अब बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आप कोई भी कफ सिरप नहीं खरीद पाएंगे। दूषित सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद से सरकार लगातार सख्त है। मंगलवार (16 जून) को इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करके बताया कि कफ सिरप समेत सिरप वाली दवाएं अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी। ग्राहकों को डॉक्टर की पर्ची की जरूरत होगी। सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इसे बेहद जरूरी बताया। डॉक्टरों का कहना है कि इस फैसले के बाद न सिर्फ दवाओं के गलत इस्तेमाल पर रोक लगेगी, साथ ही जिस तरह से पहले इन दवाओं के गंभीर दुष्प्रभाव देखे गए थे, ऐसे मामले भी नहीं होंगे। गौरतलब है कि अक्तूबर में मध्यप्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से कई बच्चों की मौत हो गई थी। जांच में सिरप में डाइएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा, तय सीमा से काफी अधिक पाई गई थी।

#HealthFitness #National #CoughSyrupGuidelines #CoughSyrupSale #खांसीसेबचाव #NoCoughSyrupWithoutPrescription #NaturalCoughRemedies #SeasonalCough #कफसिरप #मौसमबदलनेपरखांसी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 13:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Cough Syrup: प्रिस्क्रिप्शन नहीं तो कफ सिरप नहीं, जानिए सरकार के फैसले को लेकर क्या है डॉक्टरों की राय #HealthFitness #National #CoughSyrupGuidelines #CoughSyrupSale #खांसीसेबचाव #NoCoughSyrupWithoutPrescription #NaturalCoughRemedies #SeasonalCough #कफसिरप #मौसमबदलनेपरखांसी #VaranasiLiveNews