UP: स्कूलों की किताबों में कमीशनखोरी, DM ने मांगी थी सात दिन में रिपोर्ट, दो महीने बाद भी फाइलों में कैद जांच
आगरा के निजी विद्यालयों में किताबों के नाम पर कथित कमीशनखोरी की शिकायतों की जांच पूरी नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी ने 6 मई को बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे कि मामले की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। दो महीने बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। ये भी पढ़ें -भिंडी बनी मुसीबत:आगरा-दिल्ली हाईवे पर आफत, मुश्किल में पड़ गए लोग; एक के बाद एक गिरते रहे बाइक सवार डीएम मनीष बंसल के आदेश के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की टीम गठित कर निजी विद्यालयों की पुस्तक सूची, प्रकाशकों और अन्य संबंधित दस्तावेज की जांच शुरू कराई थी। शिकायत थी कि कई विद्यालय एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें अनिवार्य कर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। जांच टीम के गठन के बाद भी रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। ऐसे में न तो किसी विद्यालय की जवाबदेही तय हुई है और न ही कथित अनियमितताओं पर कोई कार्रवाई सामने आई है। ये भी पढ़ें -इश्क में सनक की इंतहा:प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस टीम पापा संस्थापक मनोज शर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी ने सात दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी लेकिन दो महीने बाद भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। जांच में हो रही देरी से अभिभावकों का भरोसा कमजोर हो रहा है। यदि कहीं अनियमितता हुई है तो दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार हो चुकी है लेकिन कुछ बिंदु पर जांच पूरी नहीं हुई। जल्द रिपोर्ट पूरी होने पर जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। ये भी पढ़ें - ससुराल में मौत:शादी के नौ साल बाद विवाहिता की चली गई जान, ऐसी हुई हालत; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
#CityStates #Agra #UttarPradesh #PrivateSchools #ExpensiveBooks #CommissionAllegations #DmOrder #Bsa #ProbeReport #Parents #आगरा #निजीस्कूल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 09:55 IST
UP: स्कूलों की किताबों में कमीशनखोरी, DM ने मांगी थी सात दिन में रिपोर्ट, दो महीने बाद भी फाइलों में कैद जांच #CityStates #Agra #UttarPradesh #PrivateSchools #ExpensiveBooks #CommissionAllegations #DmOrder #Bsa #ProbeReport #Parents #आगरा #निजीस्कूल #VaranasiLiveNews
