यूपी: दिवाली पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, ईदगाह से पकड़ें आजमगढ़-उधना स्पेशल; जानें समय और रूट
दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेनों में भीड़ के बीच आगरा के यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। छह नवंबर को आजमगढ़ से उधना जाने वाली एकतरफा पूजा स्पेशल ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर रुकेगी। इससे आगरा के यात्री ईदगाह से ट्रेन पकड़कर राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई शहरों तक जा सकेंगे। ट्रेन सुबह 6:50 बजे ईदगाह पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद 6:55 बजे रवाना होगी। ट्रेन में अनारक्षित श्रेणी के 18 कोच होंगे। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आजमगढ़-उधना स्पेशल (05017) छह नवंबर को आजमगढ़ से दोपहर 2 बजे चलेगी। मुहम्मदाबाद, मऊ, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर और टूंडला होते हुए ईदगाह पहुंचेगी। यहां से बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा और सूरत होते हुए रात 11:10 बजे उधना पहुंचेगी। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (05021) छह नवंबर को शाम 7:30 बजे गोरखपुर से चलेगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड और कल्याण होते हुए अगले दिन सुबह 6:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। इसमें 20 अनारक्षित कोच होंगे। यह ट्रेन आगरा में नहीं रुकेगी।
#CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #AgraSpecialTrain #IdgahRailwayStation #AzamgarhUdhnaSpecial #MumbaiSpecialTrain #GujaratTrain #DiwaliSpecialTrain #ChhathPujaSpecial #UnreservedTrain #Train05017 #AgraRailwayDivision #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 09:46 IST
यूपी: दिवाली पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, ईदगाह से पकड़ें आजमगढ़-उधना स्पेशल; जानें समय और रूट #CityStates #Agra #Mathura #Etah #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #AgraSpecialTrain #IdgahRailwayStation #AzamgarhUdhnaSpecial #MumbaiSpecialTrain #GujaratTrain #DiwaliSpecialTrain #ChhathPujaSpecial #UnreservedTrain #Train05017 #AgraRailwayDivision #VaranasiLiveNews
