Kangra News: धर्मशाला में 29 से होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
धर्मशाला। जिला बैडमिंटन संघ कांगड़ा धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में 29 और 30 जुलाई को दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाएगा। इसमें जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शटलर आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।संघ के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-13, अंडर-15, जूनियर अंडर-19 और सीनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें खिलाड़ी एकल, युगल और मिक्स डबल श्रेणी में दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को संघ सम्मानित करेगा। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को 26 जुलाई तक अपना पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। संघ ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 17:53 IST
Kangra News: धर्मशाला में 29 से होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
