पुलिस ने जड़ दिया थप्पड़: अमृतसर में कार पार्किंग को लेकर हंगामा, बहसबाजी और धमकियां, देखिए ये Video

अमृतसर के व्यस्त क्रिस्टल चौक पर रविवार को कार पार्किंग को लेकर उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस और एक परिवार के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।इस दौरान दोनों के बीच जमकर बहसबाजी भी हुई। जानकारी के अनुसार रमन नाम का युवक अपने परिवार के साथ क्रिस्टल चौक स्थित बृज वासी चाट भंडार पर चाट खाने पहुंचा था। इस दौरान उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस मुलाजिम ने ट्रैफिक जाम का हवाला देते हुए गाड़ी को टो करने की कार्रवाई शुरू कर दी। गाड़ी को टो होता देख रमन मौके पर पहुंचा और पुलिस से बातचीत करने लगा। इसी दौरान पुलिस और युवक के बीच बहस तेज हो गई। रमन का आरोप है कि बहस के दौरान एक पुलिस कर्मचारी ने उसे थप्पड़ मार दिया, जिससे उसकी सरेआम बेइज्जती हुई। रमन का कहना है कि वह केवल अपनी गाड़ी के संबंध में जानकारी लेने गया था, लेकिन पुलिस ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। उसने प्रशासन से इंसाफ की मांग करते हुए संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और यदि किसी पुलिस कर्मचारी की गलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन जरूरी है, लेकिन आम नागरिकों के साथ पुलिस को संयम और सम्मानजनक व्यवहार भी रखना चाहिए।

#Crime #Amritsar #Dispute #CarParking #PolicemanSlapped #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 13:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पुलिस ने जड़ दिया थप्पड़: अमृतसर में कार पार्किंग को लेकर हंगामा, बहसबाजी और धमकियां, देखिए ये Video #Crime #Amritsar #Dispute #CarParking #PolicemanSlapped #VaranasiLiveNews