Kullu News: तांदी पंचायत में सिखाई आपदा प्रबंधन की तकनीक
तांदी पंचायत में सिखाई आपदा प्रबंधन की तकनीकआपदा रक्षक परियोजना के तहत करवाई कार्यशाला आपदा जोखिम की समझ, प्रारंभिक प्रतिक्रिया का दिया प्रशिक्षणसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तांदी में तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम स्तर पर समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय स्वयं सेवकों को आपदा की परिस्थितियों में सजग, सक्षम और संगठित बनाना रहा। प्रतिभागियों को आपदा जोखिम की समझ, प्रारंभिक प्रतिक्रिया खोज एवं बचाव सहित सामुदायिक समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक और उपयोगी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय, प्राथमिक सुरक्षा उपाय, राहत एवं बचाव की प्रारंभिक प्रक्रिया और सामुदायिक स्तर पर आपसी सहयोग की भूमिका के बारे में बताया गया।अतिरिक्त उपायुक्त और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अश्वनी कुमार ने कहा कि आपदा रक्षक परियोजना राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर से आरंभ की गई है। इस परियोजना का जमीनी क्रियान्वयन फाउंडेशन फॉर लिविंग नॉलेज ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के समन्वय से किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पंचायत स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण के लिए संगठित करने, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि तांदी पंचायत में ग्रामीणों और स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन की तकनीक सिखाई गई।
#DisasterManagementTechniquesTaughtInTandiPanchayat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 16:49 IST
Kullu News: तांदी पंचायत में सिखाई आपदा प्रबंधन की तकनीक #DisasterManagementTechniquesTaughtInTandiPanchayat #VaranasiLiveNews
