Agra News: नगला इनामी व सोरा में जर्जर स्कूल भवन किए ध्वस्त

सैंया। शासन के आदेश पर विकास खंड सैंया में चिन्हित किए गए 25 जर्जर प्राथमिक विद्यालयों के भवनों के ध्वस्तीकरण का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया। नगला इनामी और सोरा गांव स्थित जर्जर भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। दो दिन में सभी जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सैंया जयकिशन दोहरे ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह के निर्देश पर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले 25 जर्जर प्राथमिक विद्यालयों के भवनों को गिराने के आदेश दिए गए थे। इन चिन्हित विद्यालयों में नगला इनामी, सोरा, चकनूपुरा, मलेहला, स्यारमऊ और सैंया-2 आदि विद्यालय शामिल हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ध्वस्तीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। नगला इनामी और सोरा के बाद अब अन्य शेष जर्जर विद्यालयों के भवनों को गिराने का काम भी तेजी से शुरू किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

#Agra #AmarUjala #Saiyan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 30, 2026, 02:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: नगला इनामी व सोरा में जर्जर स्कूल भवन किए ध्वस्त #Agra #AmarUjala #Saiyan #VaranasiLiveNews