Fuel Crisis: बढ़ती कीमतों के बीच डीजल की किल्लत, पीलीभीत में फ्यूल पंपों पर लगी कतार, किसान परेशान

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पीलीभीत जिले में कई स्थानों पर पंपों पर ईंधन पर्याप्त मात्रा में न होने से किसान परेशान हैं। कई पंपों पर डीजल की कमी बताई जा रही है। न्यूरिया में फिलिंग पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह डीजल लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। इतनी भीड़ पहुंच गई कि संचालक को लाइन लगवानी पड़ी। सेल्समैन ने लाइन लगाकर किसानों को डीजल दिया। न्यूरिया क्षेत्र में रसोई गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों के बाद डीजल संकट भी गहराने लगा है। न्यूरिया क्षेत्र के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर डीजल की किल्लत शुरू हो गई है। शनिवार सुबह से ही न्यूरिया फिलिंग पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों और किसानों की भीड़ देखने को मिली। हालात यह हैं कि डिपो से फ्यूल पंपों पर डीजल पहुंचने के कुछ ही घंटों में पूरा स्टॉक समाप्त हो जा रहा है, जिससे वाहन चालकों और किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। 23 मई को पेट्रोल-डीजल का रेट पेट्रोल मूल्य- 99.75 डीजल मूल्य- 93.11 एक्स्ट्रा प्रीमियम- 108.36 एक दिन पूर्व का रेट पेट्रोल मूल्य- 98.89 डीजल मूल्य- 92.19 एक्स्ट्रा प्रीमियम- 107.50 किसानों की बढ़ी चिंता ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच डीजल की किल्लत होने सेकिसानों की चिंता और बढ़ गई है। क्योंकि धान रोपाई का समय भी नजदीक आ गया है।खेतों में ट्रैक्टर, पंपसेट और अन्य कृषि उपकरणों के संचालन के लिए डीजल की मांग अचानक बढ़ गई। पर्याप्त आपूर्ति न मिलने से किसान असमंजस की स्थिति में हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो सकता है।

#CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #PetrolDieselPriceHike #DieselShortage #Diesel #Fuel #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 12:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fuel Crisis: बढ़ती कीमतों के बीच डीजल की किल्लत, पीलीभीत में फ्यूल पंपों पर लगी कतार, किसान परेशान #CityStates #Pilibhit #UttarPradesh #PetrolDieselPriceHike #DieselShortage #Diesel #Fuel #VaranasiLiveNews