आस्था के नाम पर धोखाधड़ी: फर्जी कथा और फर्जी प्रचार, छत्तीसगढ़ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के नाम पर लाखों ठगे
राजनांदगांव जिले में आस्था के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा आयोजित करने का झांसा दिया गया। इसमें भोलेनाथ सेवा समिति से 21 लाख रुपये की ठगी की गई है। छुरिया थाना अंतर्गत हालेकोसा गांव के निवासी दिनेश साहू पर यह आरोप लगा है। आरोपी ने लाखों रुपये की रकम ली और फर्जी तारीखें बताकर समिति से कथा का प्रचार-प्रसार भी करवा दिया। कथा का आयोजन 8 मई से 14 मई तक होना तय था, लेकिन यह नहीं हो पाया। मामले का खुलासा तब हुआ जब समिति के सदस्य सच्चाई जानने पंडित प्रदीप मिश्रा के मुख्यालय सीहोर पहुंचे। समिति के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और रकम वापसी की गुहार लगाई है। इस धोखाधड़ी से समिति को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे हुई धोखाधड़ी शिकायत के अनुसार, हालेकोसा के दिनेश साहू ने भोलेनाथ सेवा समिति को विश्वास दिलाया था कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा की बुकिंग केवल उसी के माध्यम से होती है। आरोपी ने समिति से रसीद न देने की शर्त पर नकद राशि की मांग की थी। समिति ने उस पर भरोसा करते हुए कुल 21 लाख रुपये दिए। यह राशि दो किस्तों में दी गई थी। पहली किस्त 24 फरवरी 2026 को 5 लाख रुपये की थी। दूसरी किस्त 11 मार्च 2026 को 16 लाख रुपये की थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी आयोजन के लिए पैसे देने वाले लोगों ने यह आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दिनेश साहू के खिलाफ छुरिया थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस इस धोखाधड़ी के मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
#CityStates #Crime #Chhattisgarh #RajnandgaonNews #PradeepMishraKiKatha #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 15:39 IST
आस्था के नाम पर धोखाधड़ी: फर्जी कथा और फर्जी प्रचार, छत्तीसगढ़ में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के नाम पर लाखों ठगे #CityStates #Crime #Chhattisgarh #RajnandgaonNews #PradeepMishraKiKatha #VaranasiLiveNews
