धर्मशाला: गगल एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी तेज, लिडार सर्वे से पहाड़ियों की बनावट का आकलन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की योजना अब तकनीकी तैयारियों के चरण में पहुंच गई है। पहाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने ड्रोन तकनीक की मदद से सात वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का लिडार सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे के आधार पर पूरे क्षेत्र का डिजिटल थ्री-डी मॉडल तैयार किया गया है। यह मॉडल प्रस्तावित रनवे और अन्य ढांचों के निर्माण की इंजीनियरिंग योजना तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा। परियोजना के तहत कांगड़ा और शाहपुर तहसीलों के 14 राजस्व गांवों में 122.5486 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #GaggalAirport #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 19:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धर्मशाला: गगल एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी तेज, लिडार सर्वे से पहाड़ियों की बनावट का आकलन #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #GaggalAirport #VaranasiLiveNews