Chamoli News: धर्मदत्त मलेठा अध्यक्ष और भूपेंद्र लाल बने सचिव

नारायणबगड़। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन की बैठक में पीआरडी जवानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने सरकार से जवानों को वर्षभर का रोजगार तथा अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। बुधवार को विकास भवन परिसर में पीआरडी हित संगठन की बैठक हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से धर्मदत्त मलेठा को अध्यक्ष तथा भूपेंद्र लाल को सचिव चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में राजेंद्र कुमार चुनेरा-उपाध्यक्ष, देव सिंह-कोषाध्यक्ष, योगंबर लाल-मंत्री, प्रदीपसिंह-सहसचिव तथा हरीश को मीडिया एवं लेखाकार प्रभारी चुना गया। बैठक में हल्का सरदार नरेंद्र मनेशा, लक्ष्मण प्रसाद भारद्धाज, हरीश चंद्र मनौड़ी, जोतसिंह रावत, राजेंद्र कुमार, शंभू प्रसाद, सरताज सिंह और भगवती प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद

#DharamDuttMalethaBecameThePresidentAndBhupendraLalBecameTheSecretary. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: धर्मदत्त मलेठा अध्यक्ष और भूपेंद्र लाल बने सचिव #DharamDuttMalethaBecameThePresidentAndBhupendraLalBecameTheSecretary. #VaranasiLiveNews