धनतेरस: गाजीपुर में 212.5 करोड़ का कारोबार, पिछले वर्ष की तुलना में 32.81 प्रतिशत अधिक; खुशी से झूमे कारोबारी

धनतेरस पर हुई धनवर्षा से जनपद के कारोबारी खुशी से झूम उठे। पिछले वर्ष की तुलना में शुक्रवार को धनतेरस पर 32.81 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ। जिले के बाजारों में मां लक्ष्मी की कृपा बरसी और जमकर धन की बरसात हुई। इससे जनपद की अर्थव्यवस्था को गति मिली। महंगाई के तमाम दावों के बीच ग्राहकों ने आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक समान, ब्रांडेड कपड़े, चार पहिया व दो पहिया वाहनों की खूब खरीदारी हुई। शहर समेत ग्रामीण इलाकों के बाजारों में सुबह 11 बजे के बाद ग्राहक दिखाई देने लगे थे। शहर में दोपहर होते ही प्रमुख स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। लोगों ने झाड़ू, बर्तन, झालर, सजावटी समान, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, फूल-माला, पूजन सामग्री आदि की खरीदारी की। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश केशरी ने बताया कि जिले में करीब 212.5 करोड़ रुपये का कारोबार धनतेरस पर हुआ है। दोपहर बाद शहर में खरीदारों की भीड़ उमड़ती चली गई। शहर के मिश्रबाजार, महुआबाग, कचहरी, स्टेशन रोड, सिंचाई विभाग चौराहा, लंका, बंशीबाजार, लालदरवाजा, गांधीपथ, महाजनटोली, चीतनाथ आदि जगहों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई।

#CityStates #Ghazipur #Varanasi #Dhanteras #FestivalShopping #BusinessGrowth #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 20:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




धनतेरस: गाजीपुर में 212.5 करोड़ का कारोबार, पिछले वर्ष की तुलना में 32.81 प्रतिशत अधिक; खुशी से झूमे कारोबारी #CityStates #Ghazipur #Varanasi #Dhanteras #FestivalShopping #BusinessGrowth #VaranasiLiveNews