धनतेरस पर बुध-शुक्र युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का दरवाजा
इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 06 नवंबर को है। दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस पर खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। इस बार ज्योतिषीय लिहाज से धनतेरस का त्योहार बहुत ही खास रहने वाला होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुभ दिवाली पर बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष में इस योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। इस योग के बनने के कारण धन, बुद्धि, सुख-सुविधाओं और संपन्नता में वृद्धि होती है। आइए जानते हैं इस योग के बनने पर किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा। कब बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के दिन लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और तर्क क्षमता आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र धन, वैभव, प्रेम, विलासिता और भौतिक सुख-सुविधा का कारक ग्रह होता है। जब बुध और शुक्र दोनों ही ग्रह एक राशि में होते हैं तो इससे लक्ष्मी नारायण योग बनता है। मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको मेहनत का फल मिलेग। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे और इसके साथ ही नई तरह की जिम्मेदारी भी मिलेगी। तुला राशि तुला राशि के जातकों के लिए यह राजयोग कई तरह से लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके भाग्य में वृद्धि होगी, लंबे समय से आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए-नए अवसर मिल सकते हैं और इस दौरान आमदनी में वृद्धि के योग हैं।
#Predictions #Dhanteras2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 18:18 IST
धनतेरस पर बुध-शुक्र युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों के लिए खुलेगा भाग्य का दरवाजा #Predictions #Dhanteras2026 #VaranasiLiveNews
