Noida News: डियर पार्क-सनसेट सफारी अक्टूबर में बनकर हो जाएगी तैयार

डियर पार्क-सनसेट सफारी अक्टूबर में बनकर हो जाएगी तैयार -नोट-फोटो है, प्रस्तावित डियर पार्क की। माई सिटी रिपोर्टरनोएडा। सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में डियर पार्क-सनसेट सफारी का निर्माण नोएडा प्राधिकरण ने अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। परियोजना की समीक्षा बुधवार को प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने की। बैठक में एसीईओ वंदना त्रिपाठी, विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में सेवानिवृत्त आईएफएस संजय कुमार श्रीवास्तव व प्रवीण चंद्र त्यागी मौजूद रहे। बैठक में सीईओ ने हिरण पार्क के एंट्री प्लाजा का डिजाइन तथा हिरण व अन्य जानवरों के रहने के लिए इनक्लोजर व अन्य निर्माण को लेकर जानकारी ली। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि डियर पार्क करीब 30 एकड़ में तैयार किया जा रहा है। पार्क के अंदर लोगों के लिए बैटरी से संचालित गाड़ियां, ईवी चार्जिंग स्टेशन, शौचालय, धूप से बचने के लिए हट तथा पीने के पानी समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि पार्क का वन्य जीव प्रजातियों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान होगा। वर्तमान समय में हिरण की संख्या कम होती जा रही है जिसको संरक्षित करने के लिए नोएडा में यह पार्क बनाया गया है।

#Fsgd #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 21:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fsgd



Noida News: डियर पार्क-सनसेट सफारी अक्टूबर में बनकर हो जाएगी तैयार #Fsgd #VaranasiLiveNews