भगवान की भक्ति से होता है कल्याण का मार्ग प्रशस्त : अनुभूति
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधानफोटो नंबर 30केएआर 1संवाद न्यूज एजेंसीखेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। विधान की शुरुआत भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुई।मंडप की शुद्धि के बाद विधान विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों के साथ भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर धर्मसभा का भी आयोजन किया गया, जिसको संबोधित करते हुए अनुभूति माता ने श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई भगवान की भक्ति ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। अनुभूति माता ने बताया कि जो मनुष्य सच्चे हृदय से भगवान की भक्ति करते हैं, उनका सदैव कल्याण होता है। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान की कृपा ऐसे भक्तों पर हमेशा बनी रहती है। माता ने सभी को नियमित रूप से भगवान की भक्ति करने का आह्वान किया। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, प्रिंस जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, नितिन जैन और विकास जैन मौजूद रहे।
#DevotionToGodPavesTheWayToSalvation:Anubhuti #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 16:50 IST
भगवान की भक्ति से होता है कल्याण का मार्ग प्रशस्त : अनुभूति #DevotionToGodPavesTheWayToSalvation:Anubhuti #VaranasiLiveNews
